न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Wed, 01 Jul 2026 12:11 AM IST

Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो कानपुर में एक दो दिन में मानसूनी बारिश हो सकती है। माहौल में नमी बढ़ी है। 


Weather Update: Monsoon arrives in the state; monsoon rains likely in a day or two

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने प्रदेश में आमद दर्ज करा दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक-दो दिन में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की दो धाराएं आती हैं। बंगाल की खाड़ी से आने वाली धारा गोरखपुर और आसपास के जिलों तक पहुंच गई है। इसके साथ ही अरब सागर वाली धारा ललितपुर, बांदा तक आ गई है।


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात या फिर गुरुवार को मानसून के कानपुर परिक्षेत्र पहुंचने की उम्मीद है। 11 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है। मानसून आने के बाद ड्राई पैच बीच में आते रहेंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *