रक्सा के ग्राम राजापुर में आयोजित रात्रि चौपाल में डीएम गौरांग राठी जमीन कब्जाने के मामले को लेकर सख्त दिखे। चौपाल मेंं उन्होंने जमीन कब्जाने वालों को चेताया। कहा कि यदि जमीन कब्जाने की शिकायत आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जांच अगर सही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

रात में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो प्रतिदिन कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई 10 से 12 बजे के बीच में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत करा सकते हैं। शिकायती पत्र प्राप्त होने पर उसकी जांच कर नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने गांव के विकास, पेयजल, विद्युत, सड़क, राजस्व, आवास व अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जन चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं, लाभार्थीपरक कार्यक्रमों व सरकारी सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं व सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव, कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा, सीवीओ एसके सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

चौपाल से पहले भ्रमण कर ग्रामीणों के जाने हाल

चौपाल से पहले जिलाधिकारी ने सीडीओ, एसडीएम, डीपीआरओ के साथ ग्राम पंचायत की निर्धनतम परिवार वाली बस्ती का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान डीएम शीला पत्नी बाबूलाल व सुधा पत्नी नवल ने घर पहुंचे। महिलाओं से बात करते हुए उन्होंने पेंशन, आवास व आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल संपर्क कर सभी समस्याओं का निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *