झांसी-ललितपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर बबीना थाना क्षेत्र के घिसौली गांव के पास तेज रफ्तार बस ने एक कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में बस में सवार 26 यात्री घायल हो गए। जिनमें से सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बबीना ले जाया गया और 3 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में घायल यात्री

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन ललितपुर की ओर जा रहे थे। कंटेनर में अनियंत्रित बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में उपस्थित यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मदद के लिए पहुंच गये एवं स्थानीय निवासी कीरत सिंह जूदेव ने अपने निजी वाहनों से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बबीना भेजा। बस ड्राइवर सद्दाम (32) कोतवाली ललितपुर, लक्ष्मी(45), साक्षी(20), दीपाली(22), अजय(27), अनुपम(45), राजकुमारी(30), विनोद(21), भावना(22), अनूप(45), मोनिका(33), नितेश(22), हिमांशु(22), रघुवीर(22), नितिन(31), युगराज (20), सौरभ(24), अंश(12), निधि(19), राजेश(32), रियान(20) । जिनमें से कौशल्या पत्नी मुला (50) निवासी लक्ष्मणपुर महरौनी, रंजीत पुत्र राजेंद्र(33) निवासी पूराकला ललितपुर और शिवानी पुत्री बलराम (23) निवासी भांडेर दतिया मध्यप्रदेश को मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर किया गया।

क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया एवं सीएचसी बबीना पहुंच कर घायलों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है एवं हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घटना के बाद का वीडियो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *