टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला बजरगंज में बुधवार रात मंगलगीत गाते हुए जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर घायल दुल्हन की सहेली ने भी बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया है, जिससे मरने की वालों की संख्या दो हो गई है।
बजरगंज निवासी राहुल ने बताया मुहल्ला में रहने वाले संतोष अहिरवार की बेटी नंदनी की 19 जून (शुक्रवार) को शादी है। बुधवार को माता पूजन की रस्म हुई जिसके तहत रात करीब नौ बजे परिवार, रिश्तेदार व मुहल्ले की महिलाएं मिट्टी लेने के लिए करीब 600 मीटर दूर खेत गए थे। महिलाएं मंगलगीत गाते हुए लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने महिलाओं को टक्कर मार दी। जिसमें सात महिलाएं घायल हो गई। महिलाओं की चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को तुरंत गुरसराय सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दुल्हन की मामी गीता (35) पत्नी अर्जुन निवासी गांव जेवर टीकमगढ़ को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में दुल्हन की सहेली रोशनी को मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया मगर डॉक्टर उसे भी बचा नहीं सके। वहीं, घायल सविता (36), भारती (22), सुनीता (38), पुख्खन (40) आदि का उपचार जारी है।
बताते हैं मृतक रोशनी दो भाइयों में इकलौती थी। बड़े भाई राहुल की शादी हो चुकी है। रोशनी ने इस साल 12वीं पास की थी। उसका रिश्ता गांव कसल गांव तय हुआ था। सदी में उसकी शादी होनी थी। उसके पिता मातादीन का करीब 15 साल पहले निधन हो गया था। वहीं, मृतका गीता का पति अर्जुन दिव्यांग है।
