टहरौली थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार राय ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबरी विध्वंस की बरसी 6 दिसंबर को प्रदेश सहित पूरे देश की नजर रहती है। ऐसे में टकराव नहीं बल्कि हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करना हम सभी की जिम्मेदारी है। क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखना हम सबकी प्राथमिकता है।

सीओ ने कहा कि समाज में नफरत फैलाने की कोशिश करने वाले कभी सफल नहीं होते। धर्म के नाम पर भेदभाव की कोई गुंजाइश नहीं है। सभी समुदायों को त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर परस्पर सम्मान की परंपरा को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आगे सर्दी के मौसम में रात्रिकालीन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम समितियों का पुनर्गठन कर पुलिस व समाज के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र को सुरक्षित रखने की बात कही।

थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों व व्यापारियों से त्रिनेत्र अभियान के तहत घरों, दुकानों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कैमरे अपराध नियंत्रण में बेहद कारगर हैं, इसलिए हर गांव और बाजार में सीसीटीवी कवरेज को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश कंजर, पंचम सिंह पटेल, संतोष शर्मा खजराहा, प्रधान परसा पुष्पेंद्र सागर, हुकुम राजपूत, पंकज शर्मा, आरिफ खान, मुन्ना खां पेप्सी, एजाज खान, राकेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के लोग मौजूद रहे। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और शांति-सौहार्द कायम रखने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें