बिजली न मिलने से आक्रोशित ग्राम बरल के किसानों ने मंगलवार को सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली न आने से धान सहित अन्य फसलें सूख रही हैं। गुस्साए किसानों ने तीन घंटे तक आसपास के क्षेत्रों की भी बिजली ठप कराए रखी। बाद में 16 घंटे बिजली दिए जाने के आश्वासन पर किसान माने।

सब स्टेशन पर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने विरोध स्वरूप चिरगांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक बिजली की सप्लाई शुरू नहीं होने देंगे। इस कारण तीन घंटे तक नगर व देहात क्षेत्र के सभी फीडर बंद रहे। किसानों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित व पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि फसलों की सिंचाई समय पर हो सके।

सूचना मिलने पर एसडीएम मोंठ माज अख्तर, बिजली विभाग के एसडीओ गगन अग्निहोत्री व थाना प्रभारी राहुल सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं व भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 16 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर हिमांशु राजपूत, अभिमन्यु राजपूत, नरेंद्र राजपूत, जितेंद्र राजपूत, रवि अहिरवार, प्रदीप राजपूत, आकाश सोनी, विवेक राजपूत आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *