चिरगांव थाना क्षेत्र के नरी गांव में मामूली विवाद के बाद बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई रामनाथ कुशवाहा (50)की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि अपने भतीजे को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामनाथ ने मंगलवार को मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

29 जुलाई को रामनाथ कुशवाहा (55) ने अषाढ़ माह में होने वाली घटोरिया पूजा के अवसर पर भोज का आयोजन किया था। भोज में उनके भाई विजय सिंह, राम किशन और बिशुन भी शामिल हुए। परिजनों का कहना है कि भोज के दौरान चचेरा भतीजा राघवेंद्र शराब के नशे में रामनाथ के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए डिस्पोजल गिलास मांगने लगा। रामनाथ ने यह कहते हुए गिलास देने से मना कर दिया कि पहले लोग खाना खा लें, बाद में गिलास ले लेना। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। रामनाथ की बात से नाराज राघवेंद्र ने यह बात पिता विजय को बताई। आरोप है सभी ने रामनाथ और उनके बेटे दीपेंद्र पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल रामनाथ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। थाना प्रभारी बलिराज शाही के मुताबिक रामनाथ के पुत्र मंगल की तहरीर पर विजय, राघवेंद्र समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही विजय एवं राघवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लापरवाही बरतने पर दरोगा निलंबित

दो पक्षों के बीच संघर्ष होने की घटना के बावजूद पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतते हुए रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। मंगलवार को रामनाथ की मौत के बाद आनन-फानन में पुलिस ने मामला दर्ज किया। लापरवाही की बात सामने आने के बाद एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने दरोगा जितेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें