शुक्रवार को मोंठ थाना इलाके में बेतवा नदी के खिरिया घाट पर नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई। हादस के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव का माहौल भी गमगीन है।

एरच थाना क्षेत्र के खलार गांव निवासी अमरपाल अहिरवार का पुत्र राज अहिरवार (15) अपने दोस्तों के साथ खिरिया घाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहां मौजूद दोस्तों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम अवनीश तिवारी ने सीएचसी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

बताया गया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता अमरपाल अहिरवार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मोंठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल सिंह ने बताया कि किशोर की डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें