झांसी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश का नाम लेते हुए उन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश बुढ़वा जाओगे, लेकिन सत्ता में नहीं आ पाओगे।

प्रभारी मंत्री ने कहा वर्ष 2012 से 2017 तक प्रदेश में गुंडागर्दी, अराजकता, जमीनों पर कब्जे, वसूली और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति से जनता परेशान थी। इसी कारण प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर सत्ता सौंपी।

जयवीर सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने भी करीब 20 साल पहले के लालू के जंगलराज को देखते हुए उनके बेटे को जनादेश नहीं दिया। आगे उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की जनता के मन में सपा शासन की छवि भी बिहार के जंगलराज से कम नहीं है। मंत्री ने अखिलेश का नाम लेते हुए कहा कि अभी आपको दस साल हुए हैं। बुढ़वा जाओगे, लेकिन सत्ता में नहीं आ पाओगे। मंत्री जयवीर सिंह झांसी में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के कार्ययोजनाओं की समीक्षा की। इसी दौरान उन्होंने यह बात कही।

झांसी में जयवीर सिंह…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें