वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4/5 पर करीब 12.45 बजे लिफ्ट में सात लोग फंस गए। जिनमें दो रेलवे कर्मचारी, दो बच्चें, दो महिलाएं व एक पुरूष शामिल थे। रेल प्रशासन ने रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत से इन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान यह लोग करीब एक घंटे तक फंसे रहे।
एक घंटे तक चला रेस्क्यू
लिफ्ट में लोगों के फंसे होने की खबर से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेस्क्यू टीम एक्टिव हुई। मौके पर पहुंची टीम ने सीढ़ी के सहाने पहले बच्चों को लिफ्ट से बाहर निकाला। इसके बाद अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य अशोक प्रिय गौतम, स्टेशन निदेशक सीमा तिवारी सहित डॉक्टर, विद्युत इंजीनियर सामान्य की टीम मौके पर पहुंची। आपात स्थिति के लिए एमसीओ से आर्मी जवान को भी बुलाया गया।
लिफ्ट के गेट में बैग का स्ट्रिप फंसने से हुई जाम
इस मामले में पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि यह घटना एक यात्री के बैग का स्ट्रिप चढ़ते समय लिफ्ट के गेट में फंसने के कारण हुई। उसने उसको खींचा जिस कारण लिफ्ट का सेंसर प्रभावित होने के कारण लिफ्ट रुक गई। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है लिफ्ट के प्रयोग के दौरान सावधानी बरतें। लिफ्ट का संचालन निरंतर होता है। उसमें किसी भी वस्तु से नुकसान न पहुंचाएं।
रेस्क्यू के दौरान का वीडियो…