प्रेमनगर के नगरा मोहल्ला में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में युवक की उंगली दांत से काटकर अलग कर दी। घायल युवक ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।




नगरा निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी अभय वहां पहुंचा। उसके साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि झगड़े के दौरान अभय ने संदीप के बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली को दांत से काट लिया, उसकी उंगली का ऊपरी हिस्सा शरीर से अलग हो गया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। घायल संदीप को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें