सट्टे खिलाने के आरोप में गिरफ्तार विवेक यादव की जमानत याचिका अपर सत्र न्यायाधीश देवाशीष की कोर्ट ने बृहस्पतिवार को निरस्त कर दी। 24 अप्रैल को पुलिस ने बबीना के डुबकी गांव निवासी विवेक यादव को गिरफ्तार किया था।
बचाव पक्ष ने जमानत की मांग करते हुए बताया कि वह कोटखेरा स्थित बैंक में लेने देन करने गया था, तभी उसे गिरफ्तार किया गया। वह सट्टेबाजी के कारोबार में लिप्त नहीं है। उसकी पहले भी जमानत याचिका निरस्त हो चुकी। रिहा होने पर साक्ष्य से छेड़खानी की आशंका अधिवक्ता ने जताई। इस पर न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
