विषैले करैत सांप के डसने से दतिया के दुरसड़ा गांव का रहने वाला 12वीं के छात्र रविंद्र पटवा (16) की मौत हो गई। उसे उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई। पांच बहनों के बीच वह इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

रविंद्र के पिता ठाकुरदास खेती-किसानी करते थे। एक साल पहले करंट से उनकी मौत हो गई थी। परिवार में मां शारदा किसी तरह मेहनत मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। रविंद्र भांडेर के सीएम राइज नंबर वन स्कूल में 12वीं का छात्र था। परिजन ने बताया कि एक सितंबर की सुबह लगभग 6 बजे रविंद्र घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, तभी अचानक से करैत सांप आकर चारपाई पर चढ़ गया। उसने रविंद्र के बाएं हाथ की अंगुली में डस लिया। रविंद्र के चिल्लाने पर सांप वहां से भागा। सांप को देखकर परिवार के लोग सहम उठे। उस झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। शनिवार को रविंद्र की मौत की खबर से मां शारदा अचेत हो गई। बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़ा

रविंद्र को डसने के बाद सांप चारपाई के पास बिस्तर में जा छिपा। परिजन ने गांव के सपेरे को बुलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह सांप को पकड़ा जा सका। परिजन सांप को लेकर अस्पताल भी पहुंचे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *