झांसी। झांसी का मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। शनिवार से तीन दिन बारिश के आसार हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से सर्द हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। लगातार दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से ऐसा होगा।

झांसी में तीन-चार दिन पहले छाई रही बदरी और हल्की-फुल्की बारिश ने तापमान लुढ़का दिया है। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम पारा 39.1 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, धूप खिली रही मगर बहुत ज्यादा चुभन महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 29, 30 अप्रैल और एक मई को बारिश हो सकती है। रोजाना पांच से छह मिलीमीटर पानी गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि लगातार दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने से बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हवाओं का दबाव बनना शुरू हो गया है। इससे बादल बनेंगे और फिर वर्षा होने की संभावना है। शनिवार से झांसी में भी बारिश शुरू होने के आसार हैं। पानी गिरने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। इससे चार से पांच डिग्री तापमान लुढ़क सकता है और 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दो मई से तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *