Kanpur Weather News: सीएसए मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में अब तक 104.9 मिमी पानी गिरा है। शनिवार शाम को 25.9 मिमी बारिश हुई।

कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला
{“_id”:”686960e235f8d6d0870d2fb9″,”slug”:”weather-update-chain-of-clouds-came-closer-clouds-rained-it-will-rain-like-this-for-two-days-2025-07-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: बादलों की शृंखला नजदीक आई, बरसे बादल, दो दिन ऐसे ही होगी बारिश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला
बादलों की शृंखला मध्य प्रदेश से खिसक कर कानपुर परिक्षेत्र के नजदीक बुंदेलखंड में आ गई। मानसूनी हवाओं से माहौल में नमी 90 प्रतिशत के ऊपर चली गई और शाम को तेज बारिश हुई। सीएसए की मौसम वेधशाला में 25.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जहां पर बादलों की शृंखला रहेगी, वहां बारिश होगी। इसके साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाओं के आने का सिलसिला बना हुआ है।