– कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने की बैठक

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई। एसआईआर के बाद मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे और पहली बार/ युवा निर्वाचकों के नाम शामिल करने के संबंध में संचालित होने वाले विशेष अभियान पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि मतदाता पंजीकरण एक सतत प्रक्रिया है। विशेष अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिनका नाम अब शामिल नहीं हो पाया है। ऐसे सभी पात्र नागरिक किसी भी समय मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलओ द्वारा 10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की तुलना एसआईआर से पूर्व सात जनवरी 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची एवं पूरक सूचियों से की जाएगी। ऐसे निर्वाचकों को चिह्नित किया जाएगा, जिनके नाम एसआईआर से पहले की मतदाता सूची में थे लेकिन वर्तमान सूची में सम्मिलित नहीं हैं। चिह्नित निर्वाचकों की वर्तमान स्थिति का सत्यापन करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी उनके घर जाएंगे। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए बूथ स्तर पर विशेष शिविर भी लगेंगे। जनपदों में शिक्षण संस्थानों, स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क, स्वीप गतिविधियों और अन्य उपयुक्त माध्यमों से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित होंगे। रानीतिक दलों को बताया कि ईवीएम एफएलसी का मॉक पोल 11 अक्तूबर को कराया जाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *