झांसी। जेएसी जोन दो ने अपने स्थापना दिवस पर वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन परिसर में नमस्ते इंडिया कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य 50 कुलियों और 30 स्वच्छता कर्मियों को पर्यटकों से विनम्र व्यवहार सिखाना था। जोन अध्यक्ष कल्पना पांडे ने कहा कि पर्यटकों का अनुभव देश की छवि बनाता है। उन्होंने अतिथि देवो भव: की भावना पर जोर दिया। पांडे ने कहा कि प्रत्येक अतिथि का मुस्कुराकर नमस्ते के साथ स्वागत करना चाहिए। विनम्र व्यवहार से उन्हें भारत की संस्कृति का अनुभव कराना चाहिए। कार्यक्रम में स्टेशन मैनेजर संजीव कुमार जाटव और आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक योगेश राना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता और नरेंद्र मुखरैया ने भी सहयोग किया। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें