झांसी। अवर अभियंता नीरज कुमार और उनके साथी मनीष रजक ने हरदौल मोहल्ला निवासी कल्लू आनंद और उसके दोस्तों पर उन्हें पीटने का आरोप लगाया है। मनीष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर लिया है।

मनीष ने पुलिस को बताया कि 21 सितंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे अवर अभियंता नीरज कुमार के साथ निजी कार से ड्यूटी करके लौट रहा था। हरदौल मोहल्ला पहुंचने पर रास्ते में कल्लू आनंद के घर के आगे ईंट रखी हुई थी। कार ईंट पर चढ़ गई। इस बात से नाराज होकर कल्लू विवाद करने लगा। उसने अपने दोस्तों को बुला लिया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पीटा। आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने कल्लू समेत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें