मऊरानीपुर। ग्राम बड़ागांव निवासी धीरेंद्र सिंह ने मऊरानीपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 10 सितंबर की शाम एक परिचित व्यक्ति अपने चार अज्ञात साथियों के साथ उसके घर आया और उसने मऊरानीपुर चलने को कहा। घर से खेती का सामान खरीदने के लिए 2.50 लाख रुपये नकद लेकर वह उसके साथ साथ मऊरानीपुर आ गया। वे लोग उसे टीकमगढ़ रोड स्थित एक स्कूल के पास ले गए। शराब पीने की बात पर उसने मना कर दिया। इस दौरान उसके लिए कोल्डड्रिंक मंगवाई गई। कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गया। एक घंटे बाद होश आने पर उसकी जेब में रखे 2.50 लाख रुपये गायब थे। पूछने पर आरोपियों ने बताया कि वह सारे रुपये जुए में हार गया है और जल्द वापस करने की बात कही। रुपये देने का दबाव बनाने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। संवाद
