तालबेहट। विकासखंड के ग्राम करेंगा में बुधवार तड़के राजघाट बांध से निकली नहर फट गई। इससे आसपास के किसानों के खेतों में पानी भर गया और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। घटना से किसानों में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी है। किसानों ने नहर की सफाई में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र में किसानों को सिंचाई की सुविधा देने के लिए राजघाट और शाहजाद बांध से निकली नहरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाता है। किसानों का आरोप है कि नहरों की ठीक से साफ-सफाई नहीं कराई जाती। इसी वजह से नहरें अब उनके लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। बुधवार तड़के करेंगा गांव के पास राजघाट बांध से निकली नहर फट गई। इससे तंशु बुनकर, परशुराम, अरुण कुमार, शीतल सहित कई किसानों के खेतों में पानी भर गया। सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो फसलें पानी में डूबी देखकर चिंतित हो गए। उन्होंने तत्काल विभागीय कर्मचारियों और एसडीएम को इसकी सूचना दी।

सफाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप

क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि इस बार विभाग की ओर से नहर की मौके पर ठीक से साफ-सफाई नहीं कराई गई। इसी लापरवाही के चलते नहर फटने से उनकी फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों ने पूरे मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जिलाधिकारी का ध्यान भी इस ओर आकृष्ट कराया है।

———————

फोटो- 46

कैप्शन- तंशु बुनकर

नहर फटने से मेरा पूरा खेत जलमग्न हो गया है। कुछ दिन पहले बोई गई गेहूं की पूरी फसल पानी में डूब गई। इससे मुझे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

— तंशु बुनकर, किसान

——————-

फोटो- 47

कैप्शन- अरुण कुमार

नहर चालू होने से पहले ही विभागीय अधिकारियों को इसकी सफाई कराने के लिए अवगत कराया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे मेरी तीन एकड़ में बोई गई फसल बर्बाद हो गई।

— अरुण कुमार, किसान

————————–

नहर फटने की जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

घनश्याम भारती ,एसडीएम, तालबेहट।

—



Source link

अभी अभी की खबरें