झांसी। सीपरी बाजार में पत्नी सुधा उर्फ शिवानी की हत्या का आरोपी पति यश ठाकुर को शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। पहूज डैम जाने वाले रास्ते पर भागते समय पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई। यश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और एक स्कूटी बरामद हुई।

एसएसपी ने यश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ में यश ने बताया कि दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिये उसकी शिवानी से दोस्ती हुई थी। परिवार की मर्जी के बिना दो माह बाद ही उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ग्वालियर में रहने लगे थे। यश कपड़े की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। कुछ समय बाद यश को शिवानी के मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम को लेकर शक होने लगा। शिवानी के पास नकदी मिलने पर वह कोई जवाब नहीं देती थी। इसको लेकर उनके बीच कई बार झगड़ा हुआ। नाराज होकर शिवानी झांसी में अपनी बहन के घर रहने लगी थी।

हत्या की वारदात

यश कुछ दिन पहले झांसी आया था। 30 अगस्त, 2026 की रात दोनों ने शराब पी और उनके बीच विवाद हो गया। गुस्से में यश ने शिवानी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद यश कमरे की कुंडी लगाकर भाग निकला। 31 अगस्त, 2026 की सुबह शिवानी रक्तरंजित अवस्था में मिली, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को छकाता रहा यश

यश को पकड़ने के लिए स्वाट टीम भी लगी थी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे और स्वाट प्रभारी विनय दिवाकर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। यश लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। इस वजह से सर्विलांस टीम उसे तलाश नहीं पा रही थी। वह वारदात के बाद ग्वालियर पहुंचा और रिश्तेदारों के यहां व तराई इलाकों में छुपा रहा। पुलिस टीम ग्वालियर भी गई थी, लेकिन उसे बैरंग लौटना पड़ा।

दहेज उत्पीड़न का आरोप

शिवानी के परिजनों ने यश पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। पिता संतराम वंशकार के अनुसार, यश दहेज में पैसों की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर वह शिवानी को बुरी तरह पीटता था। उसे जातिगत गालियां भी देता था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने यश के खिलाफ दहेज हत्या और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।

सीपरी बाजार थाना पुलिस ने पत्नी के हत्यारोपी यश ठाकुर को  मुठभेड़ में पकड़ा l स्रोत : पुलिस विभाग

सीपरी बाजार थाना पुलिस ने पत्नी के हत्यारोपी यश ठाकुर को  मुठभेड़ में पकड़ा l स्रोत : पुलिस विभाग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें