झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के महावीरन राजीव नगर में रविवार को एक सैलून संचालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 37 वर्षीय शिवम सेन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पत्नी के मायके जाने से वह परेशान था।

शिवम महावीरन मोहल्ले में शिवम सैलून नाम से दुकान चलाता था। उसके परिवार में पत्नी विनीता और दो बेटियां नैना (6) व सुनैना (4) हैं। वह अपने पुश्तैनी मकान के ऊपरी हिस्से में रहता था। चार दिन पहले उसके ससुर पत्नी और बच्चों को अपने साथ मायके ले गए थे। इसके बाद से शिवम घर पर अकेला था। उसका छोटा भाई हिमांशु उसे खाना पहुंचता था। रविवार दोपहर हिमांशु ने शिवम को खाना दिया था।

शाम करीब छह बजे जब हिमांशु दोबारा कमरे में पहुंचा, तो शिवम फंदे पर लटका मिला। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग और पड़ोसी जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिया नंबर नौ चौकी प्रभारी दीपक धामा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी शेर सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें