झांसी/बंगरा। उल्दन थाने के अंतर्गत चोरी की घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। उल्दन पुलिस से बेखौफ हो चुके चोरों ने बंगरा में बृहस्पतिवार रात सूने मकान में धावा बोलते हुए ताला तोड़ दिया और घर के अंदर से सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत है। अभी तक पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। भवन स्वामी ने तहरीर देकर चोरी का सामान बरामद कराने की मांग की है।

बंगरा निवासी सीतेश पुत्र दौलत राम ने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग दिल्ली एवं गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। यहां के घर में ताला लगा रहता है। बृहस्पतिवार रात चोर पीछे के रास्ते घर के अंदर घुस आए। अंदर का ताला तोड़कर कमरे में घुस गए। अंदर आलमारी में सोने का मंगलसूत्र, कान के फूल, चांदी की पायल समेत सोने-चांदी के जेवर रखे हुए थे। शुक्रवार सुबह ताला टूटा मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पीआरवी एवं उल्दन पुलिस भी जा पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। सीओ रक्षपाल सिंह के मुताबिक पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही।

एक के बाद एक हो चुकीं चोरी की कई वारदात

उल्दन थाना अंतर्गत आने वाले इलाकों में आठ-दस बड़ी चोरियां हो चुकीं लेकिन, इनमें से किसी का खुलासा नहीं हो सका। पिछले साल अक्तूबर माह में बंगरा निवासी जागेश्वर के घर का ताला तोड़कर बदमाश सोने-चांदी के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी कर ले गए लेकिन, इसका खुलासा नहीं हुआ। अक्तूबर माह में ही बंगराधवा गांव निवासी सरमन लाल कुशवाहा के घर का ताला तोड़कर बदमाश दो लाख से अधिक के जेवर एवं नकदी चोरी कर ले गए। इसका भी खुलासा नहीं हुआ। रतौसा ग्राम प्रधान गुड्डी देवी के घर का ताला तोड़कर बदमाश लाखों रुपये की जेवर एवं नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस अभी तक इनका भी खुलासा नहीं कर सकी। पिछली घटनाओं का खुलासा न होने एवं नई वारदात लगातार होने से पूरे इलाके में चोरों का आतंक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें