झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज मोहल्ले निवासी मंजू अहिरवार (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को ही उसने अपनी बर्थडे पार्टी मनाई थी। उसके कुछ घंटे बाद बुधवार दोपहर उसकी लाश फंदे से लटकी मिली। ससुराल के लोग उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ससुराल वाले मंजू का शव गुपचुप तरीके से लेकर मुक्तिधाम जा पहुंचे। यहां मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस ने मुक्तिधाम पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

मंजू का पति अजय पेट्रोल पंप में काम करता है। बुधवार सुबह वह काम पर चला गया। घर में अकेली मंजू थी। पति का कहना है कि उसने कमरे में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। उसे फंदे से लटका देख परिजन उसे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां कुछ देर बाद मौत हो गई। मायके वालों का कहना है कि मंजू ने मंगलवार को हंसी-खुशी से बर्थ डे मनाया। दोस्तों एवं परिजनों के साथ खाया-पीया। रात में बात करने पर उसने कोई परेशानी नहीं बताई। दूसरे दिन वह फंदे से लटकी मिली। उन लोगों ने ससुराल के लोगों पर हत्या करके शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।

मायके वालों को नहीं दी सूचना

मंजू के भाई मनोज के मुताबिक ससुराल वालों ने उनको सूचना नहीं दी। चोरी से अंतिम संस्कार के लिए शव सीपरी बाजार स्थित मुक्तिधाम लेकर पहुंच गए। उन्होंने पहुंचकर पुलिस को बुलाया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे ने बताया पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। शिकायत पर पुलिस ने मुक्तिधाम पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

अंजू ने की थीं दो शादियां

मसीहागंज निवासी मंजू अहिरवार पत्नी अजय का मायका ललितपुर में जेल चौराहे के पास था। परिजनों ने बताया उसकी पहली शादी वर्ष 2006 में ज्योरौन गांव निवासी पप्पू से हुई। पहले पति से बेटा ऋषभ (18) है। पति से मनमुटाव होने पर वह मायके चली गई। इसी दौरान ममेरी बहन के देवर अजय से नजदीकी हो गई। करीब 11 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। दूसरी शादी से आठ साल की गुनगुन और छह साल का बेटा अधिराज है।

पति का आरोप, मायके वालों से विवाद

6 अक्तूबर को मंजू का बर्थ डे था। उसने दोस्तों के साथ पार्टी मनाई थी वहीं, पति अजय का कहना है कि उसे अंजू के इस आत्मघाती कदम के बारे में कुछ नहीं पता। उसका कहना है कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था। उसके मुताबिक मंजू के भाई-भाभी से ही उसका विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर वह परेशान रहती थी। मायके वालों का आरोप है कि अजय शराब पीने का आदी है। इस बात पर पति-पत्नी में विवाद होता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *