टोड़ी फतेहपुर। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते पंडित दीनदयाल उपाध्याय पथराई बांध का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने पर बुधवार शाम सात बजे बांध के दो फाटक 30 सेंटीमीटर तक खोल दिए गए बांध से 1600 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने ग्रामीणों को नदी की ओर न जाने की सलाह दी है।

सहायक अभियंता आरपी वर्मा ने बताया कि बांध के फाटक खोले जाने के बाद पथराई नदी में पानी का बहाव बढ़ने की संभावना है। इसको देखते हुए नदी किनारे बसे लोगों और टोड़ी फतेहपुर बस स्टैंड के दुकानदारों को सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। वहीं, थानाध्यक्ष पवन जयसवाल ने लोगों से पथराई नदी के किनारे न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जलस्तर और नदी के बहाव को देखते हुए लोग किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

मथुपुरा डैम का बढ़ा जलस्तर

– 429 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू

खिलारा/ भंडरा। कुरार नदी में पानी की बढ़ने से ग्राम पंचायत चुरारा, मथुपुरा मौजे में स्थित कुरार बांध का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। बुधवार शाम 4:39 बजे बांध का जलस्तर 209.40 मीटर पहुंच गया। जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए सिंचाई विभाग ने बांध की सुरक्षा के लिए एक गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रामसागर ने बताया कि बांध की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक गेट को 0.30 मीटर की ऊंचाई तक खोला गया है। इससे 429 क्यूसेक पानी नदी में सुरक्षित रूप से कुडार नदी में छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुरार नदी में पानी की आवक बढ़ने का सिलसिला जारी है, इसलिए बांध के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे बसे गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मथुपुरा, ढ़करवारा, पठा, भंडरा, बसरिया, धायपुरा, नयागांव सहित आस पास के गांवों के ग्रामीणों, चरवाहों और मछुआरों को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें