तालबेहट-बिजरौठा। विकास खंड की ग्राम सभा बिजरौठा का मजरा बौलारी की नालियां कीचड़ और कूड़े से भरी पड़ी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। यह मजरा तालबेहट जखौरा मार्ग पर स्थित होने के कारण महत्वपूर्ण है। यहां पूरे समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। नालियां का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दो सफाई कर्मचारी होने के बावजूद स्थिति खराब है। वह नव दुर्गा से पहले पूरे गांव में सफाई अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं।


पूरे गांव में गंदगी की भरमार है। सफाई कर्मचारी काफी समय से सफाई करने नहीं आया है। वहीं जिम्मेदार केवल आश्वासन देकर मौन हैं। – तुलाराम रजक

गंदगी के चलते घर के बाहर खड़ा होना मुश्किल है। इससे गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, कभी भी बीमारी फैल सकती है। – नाथूराम कुशवाहा

फैक्ट फाइल –

कुल आबादी – करीब 18 हजार

मजरों की संख्या – उन्नीस

स्कूलों की संख्या – दस

आगनबांडी केंद्र – सात

– गांव में कितने सफाई कर्मचारी है इसकी जानकारी नहीं है। टीम लगा कर गांव की सफाई कराई जाएगी। – हरगोविंद गुप्ता बीडीओ तालबेहट।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें