गरौठा। राजेंद्र नगर वार्ड में शुक्रवार को बिजली गिरने से 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला है। उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी और मच्छरों का सामना करना पड़ रहा है। यह ट्रांसफार्मर अंबेडकर नगर के खंजा बाबा तलैया के सामने रखा था। विद्युत विभाग के स्थानीय कर्मचारियों ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अवर अभियंता ने ट्रांसफार्मर खराब होने की रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दी है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि ट्रांसफार्मर को शीघ्र ही बदला जाएगा। संवाद
