= सोशल मीडिया पर सिगरेट के धुएं के बीच हथियार लहराते हुए बनाया था वीडियो, पुलिस ने लिया संज्ञान
कोंच। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो बनाकर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कस्बे के भगत सिंह नगर निवासी रोशन उर्फ कुंजन उर्फ पिल्लू ने इंस्टाग्राम पर रोशन भाई 302 नाम से आईडी बना रखी है। आरोप है कि उसने सिगरेट के धुएं के बीच तमंचा लहराते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
