BJP State President Bhupendra Chaudhary said  we will win civic elections and rebels will be thrown out

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी में कई लोगों की चुनाव लड़ने की अपेक्षा होती है। मगर किसी एक को टिकट मिलता है। अब काफी लोगों को समझा लिया गया है। पार्टी के जो लोग विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें बाहर किया जाएगा। झांसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य और कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनावी मैदान में हैं। सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में तो जीत हासिल होगी वही, नगर निगम बोर्ड में भी बहुमत मिलेगा। एक सवाल के जवाब में बोले कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। पिछली सरकारों में हुई गुंडागर्दी, जमीनों पर कब्जा को जनता भूली नहीं है। 



Source link

अभी अभी की खबरें