झांसी। जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डाॅ. शमीम कुरैशी ने अपने भाई सलीम कुरैशी समेत चार के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डाॅ. शमीम ने पुलिस को बताया कि परशुराम चौक के पास उनकी दुकान और मकान है। इसे उन्होंने किराये पर दिया है।

एक मकान और दुकान उनके छोटे भाई सलीम के पास है। संपत्ति को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 21 नवंबर की रात उनका भाई सलीम कुरैशी तीन-चार लोगों के साथ पहुंचा। आरोपियों ने पीछे से घुसकर मकान और दुकान की दीवार तोड़ दी। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हो गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी सलीम समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।



Source link

अभी अभी की खबरें