मोंठ। शारदीय नवरात्र के समापन पर मंगलवार को कस्बे में मां दुर्गा की 26 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विभिन्न मोहल्लों से भव्य शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाओं को बेतवा नदी के खिरियाघाट ले जाया गया। इस दौरान नगर का वातावरण माता रानी के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर युवा नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी। शोभायात्रा से पहले दुर्गा पंडालों में पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। सुसज्जित ट्रैक्टरों पर प्रतिमाओं को विराजमान कर जुलूस निकाला गया। यह जुलूस नगर के कई मोहल्लों से होकर गुजरा, जहां पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। मार्ग में जगह-जगह पंडाल लगाकर भंडारे आयोजित किए गए। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को भोजन और प्रसाद वितरित किया।


0000

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खिरियाघाट पर प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए। विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग की गई और नौ गोताखोर लाइफ जैकेट के साथ तैनात रहे। मोंठ तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे। शोभायात्रा के कारण यातायात मार्ग में बदलाव किया गया, जिससे वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया। क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने भी खिरियाघाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें