झांसी। कृषि विभाग ने रबी सीजन के लिए बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है। इसके तहत किसानों को सामान्य बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जनपद के किसानों को सात हजार क्विंटल से ज्यादा गेहूं सहित अन्य रबी फसलों के बीज भी ऑनलाइन बुकिंग के बाद मिलेंगे।

गेहूं के लिए 7189 क्विंटल का लक्ष्य तय है। इसमें से 3129.29 क्विंटल बीज की बुकिंग हो चुकी है। अभी 4059.71 क्विंटल का लक्ष्य शेष है। जौ के लिए 325 क्विंटल के लक्ष्य के सापेक्ष 51 क्विंटल की बुकिंग हुई है। 274 क्विंटल जौ का बीज अभी उपलब्ध है। चना (सामान्य) के लिए 11988.96 क्विंटल का लक्ष्य है।

अन्य फसलों के बीज और आवेदन प्रक्रिया

चना (सामान्य) के लिए 1467.68 क्विंटल की बुकिंग हुई है, जबकि 10521.28 क्विंटल बकाया है। मसूर के लिए 1192.96 क्विंटल के लक्ष्य में से 707 क्विंटल की बुकिंग हुई है, 485.7 क्विंटल शेष है। मटर के लिए 2234 क्विंटल का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 176.6 क्विंटल की बुकिंग हुई है और 2057 क्विंटल बकाया है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि किसान पंजीकरण संख्या और मोबाइल ओटीपी से आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन पर ई-लॉटरी से लाभार्थियों का चयन होगा और बीज मूल्य पर 50 से 75 फीसदी तक अनुदान का प्रावधान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *