बार। जनपद में गोवंश में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) की स्थिति गंभीर है। इसे देखते हुए अपर निदेशक, पशुपालन विभाग, झांसी मंडल, अरविंद कुमार सागर ने विकासखंड की ग्राम पंचायत धमना का दौरा किया। उन्होंने संक्रमित गोवंश का परीक्षण कर बीमारी की स्थिति और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


अपर निदेशक ने पशु चिकित्सा अधिकारी गौरव भोईया को संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार, निरंतर निगरानी व संक्रमण की रोकथाम को लेकर निर्देश दिए। लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए 5-5 पैरावेट की दो टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने सघन अभियान चलाकर 290 गोवंश का टीकाकरण किया। टीमों ने पशुपालकों को बीमारी के लक्षण, बचाव और जैव-सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। पशुपालकों से संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की अपील की गई। उन्हें पशुशाला में साफ-सफाई बनाए रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने को कहा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *