इटावा। अतहर हुसैन स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दम लगा दिया। 14 व 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के मुकाबलों में इटावा की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर को शिकस्त देकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया। वहीं, बालक वर्ग में कानपुर की टीम विजेता रही।

इस्लामिया इंटर कॉलेज के स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी डीआईओएस डॉ. दीपक सक्सेना और प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री संजय कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला कानपुर और फर्रुखाबाद के बालक वर्ग की टीमों के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में कानपुर ने 2-1 से जीत दर्ज की। कानपुर की ओर से फजील और यासीन ने गोल किए, जबकि फर्रुखाबाद की ओर से प्रशांत ने एक गोल किया। इसके बाद इटावा और कानपुर के बालक वर्ग की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कानपुर की टीम ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में इटावा ने कानपुर की टीम को 5-2 से शिकस्त देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता में कानपुर नगर और इटावा की बालक-बालिका टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि फर्रुखाबाद की ओर से बालक टीम ने प्रतिभाग किया। कानपुर की टीम के साथ टीम मैनेजर व कोच सैय्यद सऊद अली, मौनिका सिंह, कल्पना अग्निहोत्री और रफाकत अहमद पहुंचे। फर्रुखाबाद से प्रशिक्षक कुलदीप सिंह टीम के साथ रहे। इटावा की टीम के लिए तनवी गुप्ता, नाजिश इकबाल और शाहिद अख्तर का योगदान रहा। इस्लामिया कॉलेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने अतिथियों, कोच और टीम मैनेजर का माल्यार्पण कर प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। संचालन डॉ. कुश चतुर्वेदी और मो. अतीक ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता की विजेता टीमें अब मुरादाबाद मंडल के रामपुर जिले में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें