मऊरानीपुर। एक महिला ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि वह कस्बे में रहकर बच्चों की पढ़ाई करा रही है। बेटी का विवाह झांसी में तय हुआ है, जिसके रीति-रिवाज फरवरी 2027 में संपन्न होने हैं। आरोप है कि अज्ञात आरोपी द्वारा बेटी को बदनाम करने और शादी में अड़चन डालने के उद्देश्य से वर पक्ष के लोगों को व्हाट्सएप व एआई निर्मित आपत्तिजनक तस्वीरें व मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस सिरफिरी हरकत से परिवार गहरे मानसिक तनाव में है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें