Number of patients with skin diseases rises; individuals with diabetes also identified at the health fair (Aarogya Mela)

आरोग्य मेले में मरीज की जांच करते सीएमओ डॉ. संजय कुमार। स्रोत: विभाग

बदले मौसम में त्वचा रोग के मरीज बढ़े हैं। जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 1093 मरीज आए। इनमें त्वचा विकार से पीड़ित 147 मरीज पहुंचे। वहीं मधुमेह और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज परीक्षण कराने पहुंचे थे। मेले में 24 लोगों की आभा आईडी और 26 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।


मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बुखार पीड़ित 36 मरीज देखे गए, सभी को दवाएं भी दी गईं। वहीं, 58 लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर निशुल्क परामर्श दिया गया। छह लोगों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज और जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर रेफर किया गया।

जन आरोग्य मेले में उच्च रक्तचाप के 19 और नेत्र संबंधी समस्याओं के 28 मरीज पहुंचे। जिले के 33 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 49 चिकित्साधिकारी और 138 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

सीएमओ ने तीन केंद्रों का किया निरीक्षण

मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पश्चिम शरीरा, सरसवां और मंझनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें