चंदौसी (संभल)। ऑफलाइन स्थानांतरण की मांग को लेकर रविवार को एक बार फिर राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न जनपदों से शिक्षक-शिक्षिकाएं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी के आवास पर पहुंचे। शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक साल से कई बार आ चुके हैं लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है। कहा कि स्पष्ट बताया जाए कि स्थानांतरण होगा या नहीं।

रविवार सुबह विभिन्न जनपदों से करीब 100 से ज्यादा शिक्षक व शिक्षिकाएं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास पर पहुंचे और प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यम शिवम सुंदरम के नेतृत्व में राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर स्थानांतरण आदेश जारी करने की मांग की।

प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम ने कहा कि शिक्षकों का ऑफलाइन स्थानांतरण होगा या नहीं। कार्यकारी अध्यक्ष सत्यम शिवम सुंदरम् ने कहा कि राजकीय माध्यमिक शिक्षक जुलाई से 11वीं बार आए हैं। कहा कि बीते रविवार को शिक्षकों को एक सप्ताह में रिक्तियों की सूची आने और सूची के आधार पर स्थानांतरण किए जाने का भरोसा दिया गया था लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में राज्यमंत्री से शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल एवं अपर प्रमुख सचिव पार्थ सारथी शर्मा से बात करने और स्थानांतरण आदेश जारी करने की मांग की।

राज्यमंत्री गुलाब देवी ने शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से मोबाइल पर बात की। बताया कि शिक्षा निदेशक ने दो दिन में रिक्तियों की सूची भेजने की बात कही है। रिक्तियों की सूची मिलने के बाद तत्काल सूची के आधार पर स्थानांतरण कर दिया जाएगा।

शिक्षक बोले…

चार प्रतिशत कोटे का स्थानांतरण माध्यमिक शिक्षा मंत्री के अंतर्गत आता है। शिक्षक लंबे समय से उनके पास आ रहे हैं लेकिन हर बार आश्वासन देकर भेज दिया जाता है। शिक्षक-शिक्षिकाएं परेशान हैं। शासन और प्रशासन शिक्षकों के दर्द को समझे और अविलंब स्थानांतरण करे। -अ अशोक कुमार गौतम, प्रांतीय अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ

स्थानांतरण नहीं होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पति दूसरे जनपद में नौकरी करते हैं। शिक्षा राज्यमंत्री के विश्वास पर हम लोग लगातार यहां आ रहे हैं। यही मांग है कि हम लोगों का जल्द से जल्द स्थानांतरण हो और ताकि शिक्षण कार्य मेहनत और लगन से कर सकें। -नीशू त्यागी, शिक्षिका

हम लोग पिछले वर्ष से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री के यहां ऑफलाइन स्थानांतरण की मांग को लेकर आ रहे हैं। उनकी ओर से आश्वासन पर आश्वासन मिल रहा है। आगे बात नहीं हो पाती। चुनाव घोषित होने के बाद कुछ नहीं होना है। स्थानांतरण जल्द किया जाए। -शोमा राव, शिक्षिका

एक साल से स्थानांतरण की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री के पास पास आ रहे हैं। उन्होंने शिक्षा निदेशक से बात की और बताया कि शिक्षा निदेशक ने दो दिन में रिक्तियों की सूची भेजने का भरोसा दिया है। सूची के आधार पर स्थानांतरण किया जाएगा। -सत्यम शिवम सुंदरम्, शिक्षक

बदलाव:



Source link

अभी अभी की खबरें