
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ac7fd581caea9ae5305c46e”,”slug”:”shiksha-mitra-assaults-mother-and-daughter-fir-registered-jhansi-news-c-317-1-eri1001-102006-2026-10-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: शिक्षा मित्र ने मां-बेटी से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एरच। एरच थाना क्षेत्र के टेहरका गांव के प्राथमिक विद्यालय में छात्रा और उसकी मां से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शिक्षा मित्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। टेहरका निवासी फूला देवी ने थाना पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री शिवानी कक्षा पांच की छात्रा है। विद्यालय के शिक्षा मित्र ने शिवानी को बेवजह पीटा। शिकायत करने जब फूला देवी बेटी के साथ विद्यालय पहुंची। शिक्षा मित्र प्रमोद कुमार यादव आक्रोशित हो गया। उसने फूला देवी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि शिक्षा मित्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में फूला देवी को चोटें आई हैं। शिक्षा मित्र प्रमोद कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद