चिरगांव। कस्बे के तालाबपुरा निवासी राजेश कुमार प्रजापति ने अपने ससुर पर फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 23 सितंबर को दिन में करीब 11:15 बजे वह घर से बाजार की ओर जा रहे था। तभी उनके ससुर माता प्रसाद निवासी कांडोर खिरिया, थाना पंडोखर, जिला दतिया का फोन आया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी उसे धमकी दी जा चुकी है। चिरगांव थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *