
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ac55ee197489aee6f0e02b5″,”slug”:”savariya-hospitals-registration-cancelled-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-892530-2026-10-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: सावरिया अस्पताल का पंजीकरण निरस्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। सावरिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अस्पताल संचालक को उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का नवीन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था लेकिन निर्धारित अवधि में प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय में जमा नहीं कराया गया। मंगलवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी डॉ. आशीष अग्निहोत्री की ओर से अस्पताल का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण में प्रमाणपत्र उपलब्ध न कराए जाने की स्थिति सामने आने के बाद अस्पताल का पंजीकरण निरस्त किया गया। साथ ही अस्पताल के संचालन पर रोक लगा दी गई। यह आदेश सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ओर से जारी किया गया है। ब्यूरो