ललितपुर। जिला कृषि अधिकारी ने ग्राम किसरदा में एक खाद की दुकान पर खाद का स्टॉक की सही जानकारी नहीं देने और रजिस्टर अपडेट नहीं रखने समेत कई अनियमितताएं मिलने पर खाद की बिक्री बंद करा दी।


जनपद में उर्वरक के संस्थागत और निजी क्षेत्र के थोक और फुटकर विक्री केंद्रों जिला कृषि अधिकारी की टीम ने आकस्मिक छापे डाले। इसमें उर्वरक के पांच नमूने भी अधिग्रहीत किए गए थे। छापे के समय उर्वरकाें का रखरखाव वैज्ञानिक तरीके से न होने और मनमाने ढंग से उर्वरक विक्रय करने के एक उर्वरक विक्रेता महरौनी के किसरदा पर उर्वरक विक्रय बंद करा दिया गया है। वहीं उसके रेट लिस्ट भी उसने दुकान पर चस्पा नहीं की गई थी। यहां तक कि स्टॉक रजिस्टर भी अपडेट नहीं पाया गया। कृषि अधिकारी रंजीत चौरसिया ने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। यदि नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो उर्वरक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि यदि उसके द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण यदि संतोषजनक नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *