टोड़ी फतेहपुर। ग्राम गढ़ा निवासी शिवभक्त उपेंद्र पांचाल हरिद्वार से करीब 720 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 18 दिन बाद कांवड़ लेकर अपने गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्राम एवं क्षेत्रवासियों ने गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। सोमवार को उपेंद्र पांचाल ने ग्राम गढ़ा स्थित जोनेश्वर धाम सरकार मंदिर में कांवड़ के पवित्र जल से भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया। वहीं, ओरछा धाम से पैदल कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों का समाजसेवियों ने जगह-जगह स्वागत किया। पूर्व प्रधान रामेश्वर प्रसाद पिपरेया ने ग्राम कर्री स्थित मां दुर्गा माता मंदिर परिसर में कांवड़ियों के लिए सब्जी-पूड़ी और चाय की व्यवस्था कर उनका स्वागत किया। संवाद
