झांसी। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार मंडल रेल प्रशासन ने डीआरएम कार्यालय में विशेष तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य रेलकर्मियों और विद्यार्थियों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास, उसके विकास, विभिन्न स्वरूपों एवं राष्ट्रीय जीवन में उसके महत्व से परिचित कराना था।


प्रदर्शनी का उद्घाटन डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने किया। इस मौके पर सीनियर डीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने प्रदर्शनी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की ऐतिहासिक यात्रा, समय-समय पर हुए परिवर्तनों और वर्तमान स्वरूप में तिरंगे के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय, रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल एवं गांधी स्मारक जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थी पहुंचे। इस मौके पर एडीआरएम/इन्फ्रा पीपी शर्मा, एडीआरएम ऑपरेशन नंदीश शुक्ला, सीनियर डीएमई गौरव, सीनियर डीएसओ गिरिश कंचन आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें