पूंछ। थाना पूंछ क्षेत्र में फतेहपुर रोड पर हाईवे पर मौजूद गहरे गड्ढे ने बृहस्पतिवार रात एक बाइक सवार युवक की जान ले ली। हादसे में एरच थाना क्षेत्र के करगुवां निवासी रविंद्र (24) की मौत हो गई। वह अपनी रिश्तेदारी में पूंछ जा रहा था।

बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे फतेहपुर रोड से आगे हाईवे पर एक ढाबे के पास उसकी बाइक गड्ढे में जा गिरी। रात के अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं दिया। बाइक गड्ढे में गिरने से रविंद्र उछलकर दूर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल को मोंठ अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक पवन साहू ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि रविंद्र तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। कोतवाल विद्यासागर सिंह ने बताया कि मृतक की बाइक सड़क पर मौजूद गड्ढे में गिर गई थी। इससे वह उछलकर सड़क पर गिरा और सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *