मोंठ। मंगलवार को कस्बे में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हाथों में तिरंगे झंडे थामकर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोषण से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

तिरंगा यात्रा भाजपा नेता राहुल राजपूत के नेतृत्व में निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल रहे। यात्रा की शुरुआत मोंठ कस्बे के एक विवाह घर से हुई। यहां से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई समथर पहुंची और यहां से पूंछ होते हुए वापस मोंठ पहुंची। यहां यात्रा का समापन किया गया।

यात्रा में शामिल युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। इस दौरान भाजपा नेता राहुल राजपूत ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत होती है।

इस मौके पर आशीष कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष वीरप्रताप चौहान, विकास निरंजन, अमित राजपूत, रानू मुदगिल, सुरजीत लोधी, अनुज चतुर्वेदी, बच्चू लिटौरिया, रवि पाल, जीतू राजपूत, डॉ अवधेश आर्या, अमन बादल, राजा बुंदेला, अभय सविता समेत भारी संख्या में लोेग मौजूद रहे।

0000

समथर में यात्रा का हुआ स्वागत

भाजपा नेता राहुल राजपूत के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत हुआ। यात्रा के समथर पहुंचने पर नगर में भी लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कटरा बाजार में मनोज तिवारी के नेतृत्व में लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया। इसके बाद यात्रा पहाड़पुरा गांव पहुंची, जहां प्रतिपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें