झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिला एथलेटिक संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप शनिवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 350 बालक-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग वर्गों की 100 मीटर दौड़ में अमित गौतम, दीपक गुर्जर और शिवांगी पटेल ने स्वर्ण पदक जीते।

खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार, ताकत और खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया। अलग-अलग आयु वर्गों में पदकों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक और भाला फेंक जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

अंडर-20 बालक 100 मीटर दौड़ में अमित गौतम प्रथम, अंकुर भारकर द्वितीय और कार्तिक अवस्थी तृतीय रहे। अंडर-14 बालक 100 मीटर दौड़ में दीपक गुर्जर ने पहला स्थान हासिल किया। विष्णु गुर्जर दूसरे और प्रशांत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-18 बालिका 100 मीटर दौड़ में शिवांगी पटेल ने स्वर्ण पदक जीता। खुशी ने इस स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में रातनरेश सिंह बहेल, डॉ. रोहित पांडे, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

अन्य दौड़ स्पर्धाओं के विजेता

अंडर-10 बालिका 50 मीटर दौड़ में अंशु शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी यादव द्वितीय और पर्सी तृतीय रहीं। अंडर-12 बालिका 50 मीटर दौड़ में अयत प्रकाशिता ने स्वर्ण पदक जीता। अनिका अग्रवाल को रजत और फाइजा खान को कांस्य पदक मिला। अंडर-12 बालक 200 मीटर दौड़ में अंशु यादव प्रथम रहे। राज राजपूत और दिव्यांश ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-12 बालिका 200 मीटर दौड़ में आकृति प्रथम, तान्या द्वितीय और सनाया तृतीय रहीं।

फील्ड स्पर्धाओं में पदक विजेता

अंडर-16 बालिका गोला फेंक में सिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। रिया और नीलम ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-16 बालक ऊंची कूद में अमन कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। विजय और जीत ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते। अंडर-18 बालक ऊंची कूद में साहिल कुमार प्रथम रहे। तालिब मलिक द्वितीय स्थान पर रहे। भाला फेंक अंडर-16 में आदित्य कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। भाला फेंक अंडर-18 बालक वर्ग में ध्रुव प्रथम, कार्तिकेश द्वितीय और मानस तृतीय रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें