झांसी। मंडल रेलवे के आगासोद स्टेशन और बीना यार्ड में तीसरी लाइन से संबंधित यार्ड रीमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 14 अगस्त से 15 अक्तूबर तक तीन चरणों में चल रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों को निरस्त, परिवर्तित मार्ग से संचालित या पुनर्निर्धारित किया गया है। 15 अक्तूबर को नई दिल्ली-कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस ललितपुर तक चलेगी। रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी ललितपुर से ही यात्रा शुरू करेगी।

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा-बीना तीसरी लाइन का काम अंतिम चरण में है। आगासोद-बीना रेलखंड को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य 14 अगस्त को शुरू हुआ था। पहले चरण का प्री-प्री-नानइंटरलाकिंग कार्य 31 अगस्त तक पूरा हो गया था। दूसरे चरण का प्री-नानइंटरलाकिंग कार्य 1 सितंबर से 12 अक्तूबर तक जारी है। अंतिम तीसरा चरण नानइंटरलाकिंग कार्य 13 से 15 अक्तूबर तक किया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।

निरस्त और परिवर्तित ट्रेनें

यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कुल आठ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। ललितपुर-बीना मेमू 15 अक्तूबर तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी। जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14 अक्तूबर तक निरस्त की गई है। भोपाल-खजुराहो सुपरफास्ट 15 अक्तूबर को एक ट्रिप के लिए निरस्त होगी। 12197/12198 भोपाल-ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस 1 से 15 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी। कर्नाटक एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और पंजाब मेल जैसी ट्रेनें भोपाल-मक्सी-नागदा-मथुरा मार्ग से चलेंगी।

पुनर्निर्धारित और नियंत्रित सेवाएं

कई ट्रेनों को पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। 12174 मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 13 अक्तूबर को 120 मिनट पुनर्निर्धारित होगी। चेन्नई-श्री माता वैष्णो देवी कटरा 14 अक्तूबर को 240 मिनट देरी से चलेगी। हजरत निजामुद्दीन-मदुरै एक्सप्रेस 15 अक्तूबर को 300 मिनट पुनर्निर्धारित की गई है। फिरोजपुर कैंट-मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 14 अक्तूबर को 240 मिनट देरी से चलेगी। इसके अतिरिक्त, 12138 फिरोजपुर कैंट-मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 10 से 14 अक्तूबर तक 90 मिनट नियंत्रित रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *