झांसी। जनपद के बुंदेलखंड महाविद्यालय, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज समेत 18 परीक्षा केंद्रों पर 23 अगस्त को अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) की मुख्य परीक्षा होगी। परीक्षा में 7,224 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक की पाली में आयोजित होगी।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। जिला मुख्यालय पर सीसीटीवी कंट्रोल रूप की स्थापना की जाएगी। नोडल अधिकारी टीम के साथ पर्यवेक्षण करेंगे। कंट्रोल रूम में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर लाइव स्ट्रीमिंग और निगरानी की जाएगी। परीक्षा के लिए आर्यकन्या इंटर कॉलेज, बीआईसी, बीकेडी, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, हाफिज सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज, पंडित कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, सरस्वती पाठशाला इं. इंटर कॉलेज, शिक्षक इंटर कॉलेज, श्री गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज, श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज, सेंट ज्यूड्स इंटर कॉलेज, सूरज प्रसाद राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल का कहना है कि परीक्षा में 7,224 अभ्यर्थी बैठेंगे।
