कालपी। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर जनरल स्टोर से पांच युवक साढ़े 16 हजार रुपये का सामान लेकर भाग गए। युवकों ने ऑनलाइन भुगतान का झांसा दिया।

टरननगंज चौराहे के मुख्य बाजार में चौकी के पास चांद मंसूरी की जनरल स्टोर की दुकान है। दुकानदार के अनुसार दोपहर के समय दो बाइकों से पांच युवक दुकान पर पहुंचे। युवकों ने सौंदर्य प्रसाधन और घरेलू उपयोग का सामान लिया। सामान की कीमत करीब 16,500 रुपये बताई गई है।

दुकानदार ने बताया कि भुगतान के लिए युवकों ने ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही और दुकान पर लगे क्यूआर कोड का अपने मोबाइल से फोटो खींच लिया। इसी दौरान तीन युवक सामान लेकर दुकान से बाहर निकल गए। दो युवक कुछ देर तक ऑनलाइन भुगतान करने का बहाना बनाते रहे। इसके बाद दोनों भी बाइक स्टार्ट कर वहां से तेजी से निकल गए। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता, पांचों युवक मौके से भाग चुके थे। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी सामने आएगा, उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें