झांसी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार को होगी। इसके लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 15,696 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ऐसे में कुल 31,392 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। ब्यूरो

पीईटी के मद्देनजर झांसी आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रविवार को होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के ठहरने और विश्राम करने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम की आर से संचालित रैन बसेरों में निशुल्क ठहरने, बेड, कंबल, तकिया, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और विद्युत आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसको लेकर नगर आयुक्त अन्ना सुदन ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को परीक्षा केंद्रों के आसपास, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई कराने, नियमित कूड़ा उठान और सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता के भी निर्देश दिए हैं।

अभ्यर्थियों से मनमाना किराया वसूलने पर पुलिस करेगी कार्रवाई

पीईटी में शामिल होने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायत मिलने पर ऑटो चालक, ई-रिक्शा एवं बस संचालकों पर कार्रवाई होगी। परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को पुलिस, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बस, ऑटो और ई-रिक्शा यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

सीओ ट्रैफिक मुकेश कुमार सिंह ने वाहन चालकों से अभ्यर्थियों और उनके साथ आने वाले परिजनों से निर्धारित किराया लेने की बात कही। मनमाना किराया वसूलने वालों पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। बस स्टैंड, वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों में वाहन खड़े न करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह, एआरटीओ हेमचंद गौतम और यातायात प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें